सीएए कानून पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, आरोप लगाया सतीश पूनिया ने
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने एकबार फिर कांग्रेस पर हमलावर रुख अपनाते हुए कहा है कि नागरिकता संशोधन विधेयक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने आया है।

डॉ. पूनिया आज अजमेर के बिड़ला सिटी वाटर पार्क पर अजमेर भाजपा देहात की ओर से जनजागरण अभियान के तहत नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भाजपा का विरोध करना है इसलिए वह दोहरे चरित्र को आत्मसात कर रही है। कांग्रेस के चुनाव घोषणापत्र में पाक विस्थापित हिंदुओं के पक्ष में वकालत की गई थी लेकिन अब वह देश को भ्रमित कर इसके खिलाफ माहौल पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून संशोधन बिल दोनों सदनों में पास हो चुका है जिस पर राष्ट्रपति की मोहर भी लग चुकी है। ऐसे में इसका विरोध करना संवैधानिक दृष्टि से किसी भी तरह जायज नहीं ठहराया जा सकता। देश की जनता इस कानून को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है और इसे भारी जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के तहत देश की नागरिकता प्रदान करने का एक बहुत बड़ा कानून है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनता के बीच पहुंचकर कानून के सकारात्मक पक्ष को उनके बीच रखें तथा इस मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा गलत बयानगी से भ्रमित होने से बचें। उन्होंने भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से इस कानून को लेकर जनता के बीच जाने की अपील भी की। 

आज के इस जनजागरण अभियान कार्यक्रम को सांसद भागीरथ चौधरी, देहात भाजपा अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, पूर्व अध्यक्ष भगवती प्रसाद सारस्वत सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया। कार्यशाला में सभी विधायक, मंडल अध्यक्ष सहित वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

मालूम हो कि डॉ. पूनिया कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जोधपुर में प्रस्तावित रैली की तैयारियों के सिलसिले में जाने से पहले अजमेर कार्यशाला में भाग लेने पहुंचे।

Popular posts
फिलहाल राष्ट्रीय राजमार्गों पर नहीं वसूला जाएगा टोल टैक्स : सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी
बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक का आज आंठवा स्थापना दिवस, निकाली जागरूकता रैली, आयोजित की प्रेस वार्ता
रेलवे यूनियन ने चक्का जाम व अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी, रेल मंत्री का फूंका पुतला
तारागढ़ के कच्चे रास्ते लाल-काला का जुआ खिलाने के आरोप में दरगाह थाना पुलिस की कार्यवाही, चार गिरफ्तार, जुआ राशि 10,200 बरामद
भाजपा संगठन राष्ट्रीय ईकाई के सदस्य धर्मेश जैन ने नागरिकता संशोधन कानून पर कांग्रेस को घेरा, विपक्षियों द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने का किया आह्वान